
सरायकेला : जिला न्यायालय परिसर में पेयजल सुविधा का हुआ उद्घाटन माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आज सरायकेला जिला न्यायालय परिसर में डालसा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एक स्वास्थ्य जांच शिविर एवं ओआरएस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी अवसर पर पेयजल सुविधा का उद्घाटन भी किया गया, जिससे आम नागरिकों, अधिवक्ताओं एवं न्यायिक कर्मियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री रामाशंकर सिंह, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री चौधरी अहसान मोइज़, जिला न्यायाधीश-सह-अतिरिक्त न्यायाधीश श्री ब्रज किशोर पाण्डेय, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री लुसी सोसेन तिग्गा, जेएम प्रथम श्रेणी न्यायाधीश सुश्री अनामिका किस्कू एवं अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय द्वारा किया गया।

इस अवसर पर श्री रामाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “स्वस्थ समाज के निर्माण में न्यायिक संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन जनहित में एक सराहनीय पहल हैं।”
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया। डॉ. विशाल कुमार एवं जिला मेडिकल टीम ने उपस्थित लोगों की रक्तचाप, शुगर, बीएमआई आदि की जांच की एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया। इसके साथ ही लू व डिहाइड्रेशन से बचाव हेतु ओआरएस के पैकेट भी वितरित किए गए।
डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य न्यायिक परिसर में एक समग्र, जनोन्मुखी एवं सेवा भावी वातावरण तैयार करना है। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में ऐसे आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी श्री सशी शेखर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पारा विधिक स्वयंसेवक जैसे रमजान अंसारी, बिट्टू प्रजापति, ताराबंदिया, ज्योत्सना, सुभद्रा महतो, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संघ के सदस्य, न्यायिक कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
