
पत्रकार चंचल गोस्वामी

मास्टर्स यूनियन हाई स्कूल स्टार्टअप* प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय तथा जनपद धनबाद को गौरवान्वित किया है।

दिनांक 17 एवं 18 जनवरी को गुरुग्राम में संपन्न इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में विद्यालय के छात्र सौरव कनौजिया, देवयांशु राजक, रोहित यादव एवं समीर पंडित ने अपने नवाचारी विचारों, प्रभावशाली प्रस्तुति एवं व्यावसायिक दृष्टिकोण से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय के निर्देशक डॉ एस खालिद, चीप पर्सन निखत परवीन,मैनेजर ममता सिन्हा ,प्रधानाचार्या चाँदनी त्रिगुणाईत, शिक्षकगण एवं अभिभावकों में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
यह सफलता विद्यार्थियों की सतत मेहनत, अनुशासन एवं विद्यालय द्वारा प्रदान किए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं मार्गदर्शन वातावरण का प्रतिफल है।
विद्यालय परिवार छात्रों के इस सराहनीय प्रदर्शन पर हार्दिक बधाई प्रेषित करता है तथा उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना करता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
