

धनबाद

शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए के.के. पब्लिक स्कूल, नेरो, गोविंदपुर (धनबाद) के प्रांगण में दिनांक 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को भव्य फेट (मेला) का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों के मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

मेले में बच्चों के लिए फन राइड्स, फोरिज व्हील, मिकी माउस, जंपिंग स्विंग, डी.जे. पर भाव अभिव्यक्ति, चम्मच-गोली, रिंग थ्रो, फन गेम्स, राइफल शूटिंग, फूड काउंटर, बुक्स एवं स्टेशनरी स्टॉल, ड्रेस कॉर्नर तथा एक्वा एंड पेट शॉप जैसे आकर्षण केंद्र रहे, जिनका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। रंग-बिरंगे स्टॉल और खेलों ने मेले को खास बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान मायलोक बच्चा अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव गौरव, दंत चिकित्सक डॉ. एम.ओ. नजीम एवं डॉ. रेहाना प्रवीण के सहयोग से के.के. स्कूल ऑफ नर्सिंग की छात्राओं द्वारा नि:शुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया। इस स्वास्थ्य शिविर से लगभग 300 से अधिक बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने लाभ उठाया। बच्चों को पौष्टिक आहार, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।
मेले में बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ मस्ती की तथा गिफ्ट्स और चॉकलेट्स प्राप्त कर बेहद खुश नजर आए। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस आयोजन की सराहना की। अभिभावकों का कहना था कि ऐसे आयोजन बच्चों में सीखने की भावना, आत्मविश्वास और सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय के अध्यक्ष ई. रवि चौधरी ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यदि अभिभावक इसी प्रकार विद्यालय का सहयोग करते रहें, तो बच्चों के सर्वांगीण विकास में और भी मदद मिलेगी। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए प्राचार्य ए.के. राय तथा समस्त विद्यालय परिवार को बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
