

बोकारो थर्मल

डीवीसी बोकारो थर्मल में एक दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रगान के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत मंगलदीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मंगलदीप के एक एक पलीते में वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान व अध्यक्ष राजभाषा कार्यान्वयन

उप समिति सुशील कुमार अरजरिया, वरिष्ठ महाप्रबंधक ओएंडएम मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक विद्युत व एएमएस राजेश विश्वास, उप महाप्रबंधक प्रशासन काली चरण शर्मा, हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षिका राजश्री सिंह, राजभाषा नोडल अधिकारी आरती रानी, कल्याणी कुमारी और केरल टुडू ने अग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यकम की शुरुआत की। अपने स्वागत भाषण में उप महाप्रबंधक प्रशासन
काली चरण शर्मा ने राजभाषा के प्रचार प्रसार में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से बढ़ चढ़ कर काम करने की अपील की। परियोजना प्रधान ने परियोजना में चल रहे राजभाषा संबंधी कार्यक्रमों पर खुशी जाहिर करते हुए। अधिकाधिक कार्य हिंदी में करने का आह्वान किया। कार्यशाला के संकाय सदस्या केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा के हिंदी स्नातकोत्तर शिक्षिका राजश्री सिंह ने कार्यशाला के विषय राजभाषा के प्रचार प्रसार में सूचना प्रौद्योगिकी का योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
राजभाषा संबंधी नीति नियमों के कार्यान्वयन में सूचना तकनीकी से काफी मदद मिलती हैं। उदाहरण और प्रायोगिक तौर पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों ने भी कई प्रश्न पूछे। कार्यशाला में वरिष्ठ प्रबंधक मो.तिताबु रहमान, प्रशांत कुमार, मनीष कुमार चौधरी, राहुल सिंह, सुनील मनोहर चौधरी, प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, सौरभ पुंज, हरि ओम शरण, लक्ष्मी नारायण, राहुल उरांव, मंटू कुमार, उप प्रबंधक फहीम अहमद, सहायक प्रबंधक कल्याणी कुमारी, कार्यपालक नील रत्न, सिद्धार्थ पांडा,
सहायक नियंत्रक अशोक कुमार झा, उमा चंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, कुंदन कुमार कुंदन, राजेंद्र पासवान, कमल कृष्ण भारती, रथीन मजूमदार, कार्यालय अधीक्षक सूरज कुमार तिवारी, मो.शकील अहमद, एएमएम कैफ़ी, कनिष्ठ अभियंता यां. धर्मेंद्र कुमार, चंद्र कांत कुमार, लल्लन चौधरी, सहायक ग्रेड I वेणुधर बेहरा, शशि भूषण प्रसाद, मो.शाहिद इकराम, भैरव महतो, रवि कुमार चक्रवर्ती, अरघा बसु, वैद्यनाथ प्रसाद, संजय कुमार राय, पप्पू घासी, शिक्षक खेदन रजक, सुकेश प्रजापति, सुनील प्रसाद, तकनीशियन दिनेश प्रसाद, चार्जहैंड राजेश्वर तुरी, सहायक ग्रेड IIl सुभाष चंद्र रजवार सहित अनेकों अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। राजभाषा कार्यान्वयन में बोताविके में पदस्थापित सभी अधिकारियों एवं
कर्मचारियों से अपनी सहभागिता बढ़ाने के अनुरोध के साथ साथ राजभाषा अधिनियम 1963, नियम 1976 आदि पर भी संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का संचालन, परिचालन अनुभाग के सहायक नियंत्रक यां. दीनानाथ शर्मा ने किया। कार्यक्रम के संचालन में राजभाषा नोडल अधिकारी सूरज कुमार तिवारी, शशि भूषण प्रसाद, शाहिद इकराम, आरती रानी, केरल टुडू, वेणुधर बेहेरा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
