

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित कार्मेल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेल कूद मीट का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम और अनुशासनपूर्ण वातावरण में संपन्न किया गया। पूरे स्कूल परिसर को रंग बिरंगे झंडों, गुब्बारों और पोस्टरों से सजाया गया था। सुबह से ही विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट दिव्यांश भारद्वाज एवं विशेष अतिथि डीवीसी के स्टेट ऑफिसर सुरजीत सरकार द्वारा आसमान में बैलून उड़ाने के साथ हुआ। इसके बाद स्कूल बैंड द्वारा ध्वजवंदन और मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें सभी रेड, ब्लू, ग्रीन और येलो हाउसेज़ ने तालबद्ध कदमों से अनुशासन के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना को विकसित करते हैं।
विविध खेल प्रतियोगिताएँ खेलों का प्रारंभ 100 मीटर दौड़ से हुआ, जिसमें बच्चों ने अपनी पूरी ऊर्जा के साथ भाग लेकर मैदान में उत्साह भर दिया। इसके बाद 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, स्लो साइकिल रेस, रिंग दौड़, मटका दौड़, क्रिकेट और कराटे डेमो जैसे रोमांचक कार्यक्रम आयोजित हुए। इन खेलों में बच्चों की मासूम प्रतिस्पर्धा और खुशियों ने पूरे मैदान का माहौल खुशनुमा कर दिया। खेलकूद कार्यक्रम के गवाह विद्यार्थियों के अभिभावक भी बनें। जिन्होंने अपनी उपस्थिति से खेल मैदान का माहौल बनाए रखा।
पुरस्कार वितरण समारोह विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए और विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मेडल एवं सर्टिफिकेट वितरण के लिए मुख्य अतिथि दिव्यांश भारद्वाज, सुरजीत सरकार, सिस्टर एम.डेलिया एसी, सिस्टर एम.इन्नेट एसी, सिस्टर मेवीस, अरघा बासु, सुरेश गायकवाड़, फादर माइकल लकरा आदि को आमंत्रित किया गया। जिन्होंने बच्चों को मेडल और सर्टिफिकेट देकर उनके उत्साह को बढ़ाया। इस वर्ष रेड हाउस ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर हाउस चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीत हार से ऊपर खेल भावना का विकास सबसे महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्या सिस्टर एम.डेलिया एसी के प्रेरणादायी संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने खेल विभाग तथा सभी शिक्षकों को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अहम योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
