• Thu. Apr 2nd, 2026

मेढ़कुरी खुर्द पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Nov 27, 2025

 

crescent ad

दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मेढ़कुरी खुर्द पंचायत में गुरुवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यपालक दंडाधिकारी सुनीता कुमारी,प्रखंड विकास पदाधिकारी हारून रशीद, अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीपीओ राजीव आनंद,

20 सूत्री अध्यक्ष शशि मोहन सिंह, जिला परिषद सदस्य गीता देवी, प्रखंड प्रमुख कुमारी श्वेता, मुखिया भोला तुरी, बरकट्ठा विधायक प्रतिनिधि बसंत नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में आय,जाति,

आवासीय, मृत्यु प्रमाण पत्र, श्रम कार्ड का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया वहीं एक बच्चे का अन्नप्राशन , एक महिला की गोदभराई और सात बच्चों को गर्म पोषक वितरण किया गया। इसके अलावा अबुआ आवास, कृषि विभाग, मुख्यमंत्री पशुधन योजना,

मैया समान योजना, पेंशन, ई-श्रम, शिक्षा विभाग, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, बिजली विभाग, सारथी योजना तथा आंगनबाड़ी समेत कई विभागों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी-कर्मी सहित बड़ी संख्या में पंचायत के लोग पहुंचे।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *