• Sun. Feb 15th, 2026

खैरा न०4 में श्री श्री सार्वजनिक आषाढ़ी पूजा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jul 6, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद)खैरा शिव मंदिर मुहल्ला में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री सार्वजनिक अषाढ़ी पूजा का आयोजन किया गया।इस पूजा अनुष्ठान में सर्व प्रथम पुजारी सूरज पासवान,कपिल पासवान,सनोज पासवान के द्वारा विधि विधान पूर्वक मां काली

माता,डिहवाल व अन्य देवी देवताओं की परंपरागत तरीके से घी का दीप प्रज्वलित कर की गई। एवं प्रसाद स्वरूप लड्डू ,फूल,बतासा खीर, नारियल चुनरी आदि का चढ़ावा कर पूजा अर्चना शुभारंभ की गई।जिसमें स्थानीय पुरुष महिलाओं एवं भक्तों द्वारा देवी गीत गाए गए इसके साथ मुर्गा व कबूतर चढ़ावे के पश्चात बकरे की बलि दी

गईं।वहीं इस पूजा अनुष्ठान के मौके पर पुजारी सूरज पासवान ने बताया कि इस मुहल्ले में यह पूजा गावँ वासियों में शांति व उनकी सुरक्षा के लिए की जाती है। जो हमारे पूर्वजों के समयकाल से अबतक चलती आ रही है।इसके दौरान लोगों की कई मन्नते पूर्ण होती है। और यदि मातारानी,डीहवाल बाबा की दया कृपा हमसबों पर बरकरार रही तो आगे भी आजीवन उनकी पूजा अर्चना भव्य एवं धूमधाम से होता रहेगा।जय डीहवाल बाबा,पूजा अनुष्ठान कार्यक्रम

को सफल बनाने में सर्वश्री सनोज पासवान,कपिल पासवान,सूरज पासवान,रंजीत पासवान,छोटू मालाकार,कमलेश पसवसन,गरीब पासवान,छोटन पासवान,राहुल पासवान,वकील पासवान,विनोद पासवान,सुधीर पासवान,जितेंद्र पासवान,अनिल पसवसन,सागर पासवान,जय पासवान,बक्सरी पासवान,ठाकुर पासवान,इत्यदि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *