• Mon. Sep 29th, 2025

डॉक्टर्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन 

Byadmin

Jul 1, 2025

 

सेवा और समर्पण एक सामाजिक संस्था ने आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष पर शहर के पांच प्रसिद्ध चिकित्सकों डॉ यूके ओझा जी, डॉ वैभव कुमार जी, डॉ जयंत सिंह जी, डॉ मंजुला सिंह जी, डॉक्टर सौम्या मिश्रा जी को सम्मानित किया।

 

 

इस अवसर पर डॉक्टर यूके ओझा जी ने कहा की बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉक्टर विधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को और निधन एक जुलाई 1962 को हुआ था। उन्हीं की स्मृति में चिकित्सकों के सम्मान के लिए देश में यह दिवस मनाया जाता है। 1961 में डॉक्टर रॉय को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

डॉ जयंत सिंह ने कहा की डॉक्टर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं जो सिर्फ़ बीमारी का निदान और उपचार करने से कहीं आगे तक फैली हुई हैं। उनके काम में चिकित्सा ज्ञान, संचार और करुणा का संयोजन शामिल है ताकि रोगियों को पूरी तरह से सहायता मिल सके।

 

 

इस अवसर पर डॉक्टर मंजुला सिंह ने कहा कि डॉक्टर कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते हैं जो सिर्फ़ बीमारी का निदान और उपचार करने से कहीं आगे तक फैली हुई हैं। उनके काम में चिकित्सा ज्ञान, संचार और करुणा का संयोजन शामिल है ताकि रोगियों को पूरी तरह से सहायता मिल सके।

 

डॉ वैभव ने कहा डॉक्टर अक्सर मरीजों को उनकी स्थिति को समझने और चिंता या अनिश्चितता से निपटने में मदद करने के लिए उन्हें आश्वासन और भावनात्मक समर्थन प्रदान करते हैं।

 

इस अवसर पर डॉक्टर सौम्या मिश्रा ने कहा कि डॉक्टर मानवता की वह शक्ति हैं, जो अपने समर्पण के माध्यम से जीवन को बचाते हैं और हमारे स्वास्थ्य की सुरक्षा करते हैं।

इस अवसर पर सेवा और समर्पण एक सामाजिक संस्था के जिला

अध्यक्ष श्रीमती काजल झा मित्रा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों को उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित करने का दिन है। यह दिन समाज में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डॉक्टरों के महत्व और योगदान को उजागर करता है।

इस अवसर पर मनीषा सिंह, सुरभि स्नेहा, रेखा शर्मा, सीमा, छवि अनीशा दास ,गुड़िया उपस्थित थे।

 

 

इस अवसर पर सेवा और समर्पण एक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्रीमती काजल झा मित्रा ने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस डॉक्टरों को उनके निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए सम्मानित करने का दिन है। यह दिन समाज में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में डॉक्टरों के महत्व और योगदान को उजागर करता है।

 

इस अवसर पर मनीषा सिंह, सुरभि स्नेहा, रेखा शर्मा, सीमा, छवि अनीशा दास ,गुड़िया उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *