• Thu. Nov 27th, 2025

महुंगाईकलां,बड़कागांव तथा हरली में आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन।

Byadmin

Nov 24, 2025

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव।आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तीसरे दिन बड़कागांव प्रखंड के महुगाईकला, हरली एवं

बड़कागांव मध्य पंचायत सचिवालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। महुगांईकला पंचायत के मुखिया बेबी कुमारी,मध्य पंचायत के मुखिया तकरीमुला खान एवं हरली पंचायत के मुखिया के द्वारा अपने-अपने पंचायत में शिविर की अध्यक्षता किया गया। बड़कागांव मध्य पंचायत के शिविर प्रमुख फुलवा देवी,जिला भू-अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार,

अंचलाधिकारी मनोज कुमार महुगांईकला का शिविर प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल एवं हरली पंचायत की मुखिया तथा पंचायत समिति सदस्य कौशिला देवी द्वारा शिविर का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। संबंधित पंचायत के मुखिया द्वारा उपस्थित अधिकारियों को माला, गुलदस्ता एवं शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण संबंधित लाभुक अपना-अपना आवेदन जमा किया। ऑन ऑफ द स्पॉट स्वीकृत करने वाली योजनाओं को तुरंत स्वीकृति दी गई। महुगाईकला शिविर में 103 वर्षीय वृद्ध मोती साव को वृद्धा पेंशन की स्वीकृति पत्र दी गई।

जबकि पिछड़ी जाति के लाभुकों को वृद्धा पेंशन स्वीकृत देने का सीमा उम्र 60 वर्ष ही है। वरिष्ठ वृद्धि को पेंशन का स्वीकृति पत्र मिलने के बाद उपस्थित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए काफी खुश नजर आए।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी रेखा देवी रितेश ठाकुर उप मुखिया सुबोध सिंह पूर्व मुखिया बगल चौधरी पूर्व पंचायत समिति सदस्य अशोक सिंह, डॉ इंद्रदेव कुमार, प्रभारी अंचल निरीक्षक

जितेंद्र दास, प्रखंड आपूर्ति सह कल्याण पदाधिकारी भास्कर राज, पंचायत सचिव जगन्नाथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि किशोर शुक्ला संजय सिंह, डीलर जगन्नाथ साव, कुंदन सिंह, चुरामन गोप,गणेश साव, श्याम भार्गव गिरधारी कुमार राम किशोर शुक्ला, ननकु राम यमुना साव, कृष्ण भार्गव,राज किशोर साव,अनंत कुशवाहा, विकास कुमार, रविंद्र कुमार ,प्रकाश कुमार ,दीपक कुमार ,प्रधान लिपिक राजेश प्रसाद, राजस्व कर्मचारी मनीष पाठक सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष शामिल थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *