
लौहपुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के महान प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा MY Bharat द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत पदयात्रा’ में मंगलवार को हज़ारीबाग़ में ऐतिहासिक और उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज की गई। इस महत्वपूर्ण आयोजन में हजारीबाग़ के विधायक प्रदीप प्रसाद सक्रिय रूप से शामिल हुए। उनकी उपस्थिति से युवाओं में विशेष उत्साह एवं प्रेरणा का संचार हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के सभागार में दीप प्रज्वलन, विनोबा भावे जी एवं सरदार पटेल जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित किया ।

हज़ारीबाग़ के हजारों युवा एवं विद्यार्थियों ने तिरंगा हाथों में लिए, “सरदार पटेल अमर रहें” और “विकसित भारत” के जयघोष के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। विनोबा भावे विश्वविद्यालय से रवाना हुई यह जिला स्तरीय पदयात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जिम्मेदार नागरिकता का सशक्त संदेश देती आगे बढ़ी।
विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय कर्तव्य और एकता के संकल्प का प्रतीक है। हज़ारीबाग़ की जनता इस संदेश को घर-घर तक पहुँचाकर विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है
उन्होंने सभी युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हज़ारीबाग़ की मिट्टी सदैव राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी रही है और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।
इस अवसर पर मौजूद प्रमुख अतिथियों में सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, उप विकास आयुक्त इस्तियाक अहमद, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंह, VBU के DSW डॉ. विकास कुमार, NSS समन्वयक जॉनी रूफीना तिर्की, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिश श्रीवास्तव , वरिष्ठ नेता केपी ओझा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टून्नु गोप, अशोक यादव, कुणाल दुबे, दिनेश सिहं राठौर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, MY Bharat के हिमांशु कुमार सहित अनेक अधिकारी, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
