
केंदुआ।बैंक मोड़ स्थित बिरसा मुंडा चौक में झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समिति के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 150 वी जयंती मनाई गई साथ ही झारखंड स्थापना दिवस के 25वीं वर्षगांठ के मंगल अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया गया।
सभी ने अपनी संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके वीर गाथाओं का स्मरण किया और उनके मार्गदर्शन में चलने का संकल्प लिया मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्री लख्खी सोरेन, केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनललिस्ट

श्रीमती डॉक्टर नीलम मिश्रा, केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष, मुकेश सिंह, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष राजू प्रमाणिक, महानगर प्रवक्ता अकाश रवानी, कोषाध्यक्ष टिंकू सरकार, झामुमो युवा महानगर उपाध्यक्ष आसिफ खान, विक्रांत यादव, रोहित रवानी, सुधीर पाल, सुमित सिंह, आजाद महतो, एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
