
बोकारो थर्मल

डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केन्द्र स्थित ऑफिसर क्लब में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के अंतर्गत छात्र छात्राओं हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दो समूहों में बाँटा गया।

प्रथम समूह में कक्षा 5 से 7 तक के विद्यार्थी और द्वितीय समूह में कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थी शामिल थे। दोनों समूहों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से सतर्कता
एवं ईमानदारी के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का आयोजन सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक महबूबूल हक के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम की सफलता में दीनानाथ शर्मा, एएमएम कैफ़ी, तथा अरघा बसु आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
