• Sun. Feb 15th, 2026

एसटीडी पॉइंट गोधर में श्री श्री सरस्वती पूजा का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 2, 2025

 

केंदुआ। सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसटीडी पॉइंट कोचिंग सेंटर गोधर में छात्र छात्राओं द्वारा श्रीश्री सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पूजा अनुष्ठान में सर्व प्रथम सेन्टर के शिक्षक सह पण्डित मनीष दुबे जी के द्वारा विधि विधान के तहत मंत्रोउचारन कर विद्या वासनी मां सरस्वती की घण्टों पूजा अर्चना एवं आरती की गई।तद्पश्चात छात्र छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण की गई। इस शुभ अनुष्ठान को लेकर कोचिंग सेंटर के शिक्षक श्री मनीष दुबे ने कहा कि विगत कई वर्षों से इस स्थान पर कोचिंग का संचालन कर रहा हूँ और यहां छात्र छात्राओं के ऊपर मां सरस्वती की ऐसी कृपा है कि सभी छात्र छात्रा काफी प्रसन्न है मैं इन सभी का उज्वल भविष्य का कामना करता हू। और हमारे इस कोचिंग सेंटर में सरस्वती पूजा को सफल बनाने में सभी छात्र छत्राओं का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *