• Wed. Mar 18th, 2026

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के आवास में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Sep 27, 2025

 

बड़कागांव। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के गुरु चट्टी आवासीय कार्यालय बड़कागांव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पारस हॉस्पिटल राॅची के द्वारा जरूरतमंद नागरिकों का स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

विधायक के प्रयास से जनरल फिजिशियन, ऑर्थो डॉक्टर, कार्डियोलॉजिस्ट, गैस्ट्रो डॉक्टर तथा उनके सहयोगी नर्सेज अस्पताल के मार्केटिंग मैनेजर आयुष चौधरी उपस्थित होकर मरीजों का ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशरजांच कर मरीज को सलाह देते हुए दवा प्रिसक्राइब करने का कार्य किया। विधायक ने सभी डॉक्टर को शाल बुके देकर सम्मानित किया। मौके पर विधायक ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा के तहत जरूरतमंद लोगों का इलाज किया गया।

कई ग्रामीण ऐसे होते हैं जो बाहर शहरों में बेहतर डॉक्टर से अपना इलाज नहीं कर पाते इसलिए हम लोगों ने बेस्ट डॉक्टर को ग्रामीणों के घर तक पहुंचाने का काम किया है ताकि हमारे बड़कागांव के ग्रामीण जनता इसका लाभ ले सके।

बताते चले कि इस सेवा पखवाड़ा में 500 के लगभग मरीज का निशुल्क इलाज किया गया। इलाज करने वाले डॉक्टर में मुख्य रूप से पारस हैक हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ नितेश कुमार, डॉ महेश कुशवाहा डॉ विवेक कुमार डेविड, डॉ अनिकेत कुमार, डॉ प्रज्ञा शर्मा, डॉ रोहित एवं पारस एचईसी अस्पताल के मैनेजर आयुष चौधरी समेत कई डॉक्टर की टीम मौके पर मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *