
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)कैथोलिक कलीसिया के अनुसार पवित्र त्रिदुम का तीसरा एवं सबसे महत्वपूर्ण दिन कल का था जब क्रूस मृत्यु के बाद प्रभु यीशु मसीह तीसरे दिन मृतकों में से जी उठते हैं। इस अवसर पर दिनांक 19 अप्रैल, दिन शनिवार, रात्रि 10:30 बजे संत एंथोनी चर्च, धनबाद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सभा की समाप्ति पर लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर एवं हाथ मिलाते हुए प्रभु यीशु के जी उठने की खुशी का इजहार ‘हैप्पी ईस्टर’ कहते हुए किया। इस महत्वपूर्ण समय को पासका जागरण समारोह भी कहा जाता है। इस अवसर पर समारोह के शुरू होने से पूर्व चर्च परिसर की सारी बत्तियां बुझा दी गईं और इस प्रकार चारों ओर अंधेरा फैल गया और तभी फादर अमातुस कुजूर द्वारा चर्च के बाहर आग की आशीष की गई। फिर इस अशीषित आग से तीन फीट बड़ी मोमबत्ती को ज्योति का प्रतीक मानते हुए जलाया गया। इसी के साथ हजारों की संख्या में वहां मौजूद ईसाई धर्मावलंबियों ने हाथों में मोमबत्ती को जलाकर” जगमग दीप जले, यीशु नाम का दीप जले, जग में सारे जहां” जैसे मधुर गीतों को गाते हुए चर्च में प्रवेश किया। इस संगीतमय माहौल ने सभी को भक्तिमय कर दिया। सभों के चर्च में प्रवेश हो जाने के बाद बत्तियां जला दी गई और प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
