• Sat. Mar 7th, 2026

श्री राम सेवा समिति खैरा बाबूबासा में 3 दिवसीय अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 13, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ: केंदुआडीह थानां क्षेत्र के खैरा बाबूबासा में 3 दिवसीय अखण्ड हरिकीर्तन अनुष्ठान का आयोजन किया गया।आज दिनांक 13-04-2025 रविवार को कलश शोभा यात्रा, 14-04-2025 को अखण्ड हरिकीर्तन अनुष्ठान प्रारंभ, 15-04-2025 को अखण्ड हरिकीर्तन हवन-पूजन के साथ समाप्ति भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगी। आज प्रथम दिन कलश शोभायात्रा निकली गई जिसमें 251 महिलाएं शामिल हुई। वहीं सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण भी इस अनुश्ठान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कलश यात्रा में यजमान तारापोदो बाउरी एवं धर्मपत्नी श्रीमती इलू देवी ने पूरे विधि-विधान के साथ अगुवाई किए। कलश यात्रा खैरा बाबूबासा से करकेन्द, केंदुआडीह थाना होते हुए खैरा छठ तालाब पहुँच जल लेकर अपने कार्यक्रम स्थल सकुशल पहुंची। पूरे गाजे-बजे व डीजे बजा कर इस पल को यादगार बना दिया। भक्तिरस में सारा माहौल भक्तिमय सा बन गया , जय श्री राम, जय हनुमान के नारों से पूरा इलाका गूँजमाय हुआ। यात्रा के दौरान समिति के द्वारा भक्तों के लिए पीने का पानी , सड़क पर जल छिड़काव आदि की समुचित व्यवस्था थीं। वहीं केंदुआडीह थाना के पुलिस बल भी मुस्तैदी से यात्रा के साथ डटे रहे। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री तारापोदो बाउरी, धर्मपत्नी श्रीमती इलू देवी, शंकर तांती, अनुराग तांती, चन्द्र किशोर तांती (गुरु), विजय तंतुबाय, विकल्प तंतुबाय, फूलदेव तांती, रितेश तांती,ललित किशोर प्रसाद, ऋतिक पात्रो, सूरज सिंह, तुलसी तुरी, नीरज कुमार, सूरज पासवान, रंजीत कुमार, ध्रुवा कुमार, चन्दन कुमार, विशाल कुमार, राजू कुमार, धोनी कुमार, प्रथम पासवान, सुनीता देवी, वंदना पात्रो, ज्योति तंतुबाय, वसुंधरा देवी, रेखा देवी, खुशबू देवी, माला देवी, साक्षी कुमारी, नैना कुमारी, रेणु देवी, भाग्यश्री देवी, काजल देवी इत्यदि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *