
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए) द्वारा जारी गाइडलाइन का सभी अक्षरशः करें अनुपालन,

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा

परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर केवल एडमिट कार्ड व आइडी कार्ड लेकर पहुंचें, पूर्वाह्न 11.00 से 1.30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति
जिले के सभी 08 परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में तैनात रहेंगे वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं पुरूष – महिला पुलिस बल
बोकारो : बोकारो समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी ने संयुक्त रूप से आगामी 04 मई 2025 को आयोजित होने वाले नीट (यूजी) परीक्षा 2025 की तैयारियों को लेकर बैठक की। मौके पर डीपीएलआर निदेशक सह नोडल पदाधिकारी श्रीमती मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त श्री संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चास सुश्री प्रांजल ढ़ांडा, क्षेत्रीय उप निदेशक बियाडा श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो श्री मुकेश मछुआ, सिटी कार्डिनेटर सह केंद्रीय विद्यालय नंबर वन सेक्टर 04 बोकारो के प्राचार्य श्री मनोज कुमार समेत सभी प्रतिनियुक्त वरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी, संबंधित बीडीओ – सीओ, केंद्राधीक्षक आदि उपस्थित थे।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नीट (यूजी) परीक्षा 2025 का संचालन कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना जिला प्रशासन का दायित्व हैं और इसको सही से निर्वहन किया जाएगा।
उन्होंने परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए) द्वारा जारी गाइडलाइन का अक्षरशः कड़ाई से अनुपालन संबंधित सभी पदाधिकारी – कर्मियों को सुनिश्चित करने को कहा।
उपायुक्त ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए शिक्षा विभाग, बिजली विभाग और यातायात विभाग आदि को कई जिम्मेदारियां सौंपी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
