

हजारीबाग करगिल पेट्रोल पंप के समीप रिंग एंड रोसेस बैंकेट हाॅल में मंगलवार को ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के द्वारा सर्विकल कैंसर पर जागरूकता कार्यशाला एवं वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्वंय सेवक संघ के वरीष्ठ सदस्य गंगाधर दुबे, आर बी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह तथा बड़ी संख्याओं में महिलाएं भी उपस्थित रही। विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल गणमान्य एवं लाइंस क्लब के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं सोहराई की आकृति भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रांची के एचसीजी क्यूरी अब्दुर रज्जाक अंसारी कैंसर संस्थान के कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ. आफताब आलम अंसारी ने सर्विकल कैंसर की रोकथाम एवं बचाव पर अपना परामर्श दिया। सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर गंभीर बिमारी से महिलाओं को अवगत कराया। उन्होंने बचाव पर सर्वाइकल कैंसर की पहचान के लिए नियमित जांच, जैसे पैप टेस्ट और एचपीवी परीक्षण का सलाह दिया। जागरूकता, टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली से भी सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है।

लायंस क्लब के इंटरनेशनल डायरेक्टर जीतेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि लायंस क्लब एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है और शेफाली गुप्ता का सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगो को जागरूक करना एक सराहनीय कदम है। मौके पर लायंस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा वाजपेयी ने भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता को लायंस क्लब की सदस्यता ग्रहण करवायी और अपने सम्बोधन में कहा कि ओम आरोहणम संस्था और लायंस क्लब मिलकार महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करेगा।

झारखंड में पहली बार ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के द्वारा सर्विकल कैंसर पर जागरूकता एवं रोकथाम एवं बचाव पर अनुठी पहल की शुरुआत की गई तथा इस कार्यक्रम को आगे बढाने के लिए लाइंस क्लब के साथ मिलकर कार्य करनी की अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने लाइंस क्लब का सदस्यता ग्रहण कर सर्विकल कैंसर को झारखंड से जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। जिससे महिलाओं के बीच खुशी का महौल व्याप्त है। सर्विकल कैंसर से बचाव एवं रोकथाम पर वैक्सीनेशन भी दिया गया ताकि महिलाएं सर्विकल कैंसर से सुरक्षित रहे।
कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से लायंस क्लब के अंतर्राष्ट्रीय निदेशक जितेंद्र सिंह चौहान, झारखंड के गवर्नर सीमा बाजपेयी, संयुक्त कैबिनेट सचिव अभिषेक कुमार, रिजन चेयरपर्सन जीतेन्द्र शर्मा, संयुक्त कैबिनेट कोषाध्यक्ष विम्मी रंजन, क्षेत्र अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा, जोनल चेयरपर्सन आरती कुमारी एवं कैंसर जागरूकता जिला अध्यक्ष केटी बथाना सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। मौके पर ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि हजारीबाग मेरा परिवार है। जन जरूररतो एवं स्वास्थ्य की देखभाल प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं में बढते सर्विकल कैंसर को देखते हुए इस तरह रोकथाम एवं जागरूकता के कार्यशाला का आयोजन जरूरी है ताकि महिलाओं को सर्विकल कैंसर से बचाया जाए एवं इससे संबंधित जागरूकता फैलाया जाए।
मौके पर भाजपा कार्यलय मंत्री कुंवर मनोज सिंह, केपी ओझा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रंधीर पांडे, विजय चौधरी, विवेक बरियार, रिशि शर्मा, नगर के सभी मंडल अध्यक्ष, रत्ना सिन्हा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोरमा राणा, सत्यभामा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, भाजपा किसान मोर्चा के मनमीत अकेला, विशाल वाल्मीकि एवं कुणाल किशोर सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
