• Mon. Feb 16th, 2026

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प मे गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025

 

 

दारू ( हजारीबाग): सीमा सुरक्षा बल, मेंरू कैम्प में 76 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। गणतंत्र दिवस मनाने का उद्देश्य भारतीय संविधान में अटूट आस्था को दोहराना और स्वतंत्रता सेनानियों एवं उन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम व देश की सम्प्रभुता एवं संवैधानिक व्यवस्थाओं को बनाए रखने में अपने प्राणों की आहुति दी।

प्रातः 0830 बजे के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने अमर शहीद स्मारक स्थल पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदो को श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के क्वार्टर गार्ड में महानिरीक्षक के आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया तत्पश्चात महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व कार्मिकों नें राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर राष्ट्रगान गाया। के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी कार्मिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व समृद्ध जीवन एवम् उन्नत राष्ट्र की शुभकामनाएं दी। स्पेशल गार्ड एवमं सभी कार्मिकों के बीच मिठाई का वितरण किया गया। तदोपरांत महानिरीक्षक ने परिसर स्थित सीमा सुरक्षा बल अस्पताल का दौरा किया व उपचाराधीन रोगियों का हाल-चाल जाना व उन्हें फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगल कामना की।

 

महानिरीक्षक परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए व केन्द्रीय विद्यालय में महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

 

दोपहर 12ः00 बजे प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी कार्मिकों के लिए अनंताचारी स्टेडियम में प्रहरी भोज एवं देश भक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिमसें मेरू कैम्प के समस्त अधिकारी, कार्मिक, प्रशिक्षणार्थी एवं सेवानिवृत्त कार्मिक भी सम्मिलित हुए।

के0 एस0 बन्याल ने अपने संदेश में कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है जिसमें अलग अलग धर्म, सम्प्रदाय के लोग रहते हैं तथा विविधता में एकता ही हमारी ताकत का मूल मंत्र एवं पहचान है। हमारे संविधान ने हम सब को माला के मजबूत धागे के तौर पर एक साथ जोड़ा हुआ है, जिसे हमें लगातार और मजबूत करना है। महानिरीक्षक महोदय नें सभी सीमा प्रहरियों एवं उनके परिजनों को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उनके, सीमा सुरक्षा बल एवं देश के उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *