

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की कुसुंडा क्षेत्र अंतर्गत न्यू गोधर कुसुंडा कोलयरी की अलकुसा कोल डंप नंबर 01में आगामी 07 अक्टूबर 2025 को सुबह 10,00 बजे से होने वाले सार्वजनिक एवं सामूहिक रूप से सत्यनारायण स्वामी के कथा का आयोजन किया गया है।वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी मजदूर भाई बहन को बगैर किसी रोकटोक एवं भेदभाव के ट्रक लोडिंग के कार्य करने के लिए स्थानीय मजदूर प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा उर्फ मंटू शर्मा के नेतृत्व में सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि काफी संघर्ष के बाद हमारी जीत हासिल हुई हैऔर हमे मैनुअल ट्रक लोडिंग का कार्य आदेश मंत्री मंडल सचिवालय झारखंड सरकार रांची के ज्ञापांक संख्यां 6300080 दिनांक 29/01/2025 जारी किए गए है।
वहीं उल्लेखनीय है कि अलकुसा कोल डंप नंबर 01 में लोडिंग कार्य का शुभारंभ मूतरमा शैलो खातून सहित सभी अभिभावक के हाथों से होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभो का आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की है। उपरोक्त कार्यक्रम की जानकारी मजदूर प्रतिनिधि उपेंद्र शर्मा ने एक सार्वजनिक बैठक के दौरान दी है। मौके पर चंद्रशेखर चौबे,छोटू खान,विजय नोनियाँ,शिव कुमार पासवान के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
