• Thu. Mar 19th, 2026

डीवीसी सीएसआर के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2025

 

बोकारो थर्मल

ऊपर घाट कंचकीरो पंचायत के अंधुआ में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे कृषि के जानकर महेन्द्र महतो, नारायण महतो, डॉ विजय कुमार वर्मा सहित बहु सांख्य में ग्रामीनो ने भाग लिया। डीवीसी के द्वारा अंधुआ गाँव को गोद लिया गया है। अंधुआ गाँव काफी पिछरा गाँव है यहां के लोग अभी भी महुआ चुन कर अपना जीवन यापन करते है।

डीवीसी इस गाँव के लोगो को खेती की ओर प्रोत्साहित करने का काम कर रही है ताकी अंधुआ के लोग अपना जीवन अच्छे से बीता सके। वही सीएसआर प्रबंधक मनीष चौधरी ने सभी से अपील किये की आप लोग खेती पर जोर दे डीवीसी हर संभव सहायता करने को तैयार है वही उन्होंने कहा की आप अपने बच्चों को स्कूल भेजे आपका बच्चा पढ़ लिख कर वो भी अच्छा कर सकता है। डॉ विजय कुमार ने कहा की मकई, गेहूं,

धान, चना, मटर, सभी फसल काफी फायदे वाला है दाना आप खाइये और भूसा जानवर को खिलाएं। जिससे जानवर अधिक दूध देगा और उसके गोबर को बेचकर प्रति ट्रैक्टर तीन हजार रुपए का मुनाफा होगा। जिससे कि आप जैविक खाद भी बना कर बेच सकते हैं वही डॉक्टर विजय कुमार ने रासायनिक खाद कीटनाशक पर रोक लगाते हुए जैविक खेती पर जोर दिया। जैविक खाद्य बनाने का विधि पर विशेष चर्चा किया है जो की तीन दिन में तैयार हो जाता है नीम अमृत जो की नीम के पत्ते से तैयार होता है जो की कीटनाशक है कार्यक्रम में विनोद मांझी, देवी लाल मांझी, बुधन मांझी, घनश्याम मांझी, खूपलाल मांझी, सेवालाल मांझी, छेदीराम मांझी, रोहीत मुमू, कुलचन्द्र मांझी, रामदास मुमू

, पुरण मांझी, लालजी मांझी, लालचन्द्र मांझी, चैठ मांझी, रामजी मुमू, मेहीलाल मुमू, अनिल मुमू, मदन टुडू, संभु लाल मांझी, लक्ष्मण मांझी, फुलमुनी देवी, पिया मराण्डी, अनिता ढुङ, कुमारी उर्मुला, एमोली देवी सहित अन्य गणमान्य लोग महजूद थे अंत में भैरव महतो ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम को समाप्त किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *