
।छांताटांड केंदुआ बाजार चेम्बर आफ कामर्स के बैनर तले मंगलवार को केंदुआ बाजार में साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय उपस्थित थे।

कार्यक्रम का अध्यक्षता पंकज भुवानिया ने किया,वहीं मंच संचालन विजय शर्मा ने किया।इस दौरान चेम्बर्स के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी को अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

वहीं थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही झारखंड पुलिस का लक्ष्य है। केन्दुआडीह पुलिस आपकी सुरक्षा,में सदैव तत्पर है।आज के परिवेश में ‘साइबर अपराध के प्रति जन-जागरूकता’ अति आवश्यक हो गया है। उन्होंने साइबर अपराध के प्रति जन जागरूकता विषय पर आधारित पोस्टर का लोकार्पण करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता के लिए डायल 112 या केन्दुआडीह थाना से 9431706394 पर संपर्क करें। साइबर क्राइम की शिकायत के लिए तुरंत 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन पोर्टल – www.cybercrime.gov.in पर संपर्क करे ं।
अपनी गोपनीय जानकारी किसी से भी साझा न करें। ओटीपी, पासवर्ड, सीवीवी, आधार नंबर किसी को भी न दें।किसी अनजान व्यक्ति के कॉल पर विश्वास न करें।यदि कोई व्यक्ति खुद को नारकोटिक्स, सेल्स टैक्स या अन्य सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर आपको डरा रहा हो या “डिजिटल अरेस्ट” की बात कर पैसे की मांग कर रहा हो ,तो तुरंत स्थानीय थाना में इसकी सूचना दें।उन्होंने व्यापारियों की सहायता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत थाना को दें।उन्होंने
छाताटांड केंदुआ बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स का इस जागरूकता अभियान की प्रशंसा किए। मौके पर कैलाश गोयल, संतोष साव, राजेश गुप्ता, राजीव झा, मोनु वर्मा, संजीव सिंघल, राजा चौरसिया, आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
