• Sat. Feb 14th, 2026

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2025

 

सरायकेला : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंड एंप्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में आक्रोश मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की हत्या हुई थी, जिसे फेडरेशन ने मानवता और भारत की अस्मिता पर सीधा प्रहार बताया।

 

आक्रोश मार्च और श्रद्धांजलि सभा । झारोटेफ के सदस्यों ने राजकीयकृत उच्च विद्यालय चौका से अजित धनंजय चौक चौका तक आक्रोश मार्च निकाला और 26 शहीदों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैंडल मार्च और पुतला दहन उच्च विद्यालय चौका से कैंडल मार्च निकालकर झारोटेफ के सदस्यों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए अजित धनंजय चौक चौका में आतंकवाद का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार महतो ने किया, जबकि कोल्हान समन्वयक श्री गंगा सागर मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ब्रजमोहन यादव और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इस कार्यक्रम के माध्यम से झारोटेफ ने आतंकवाद के प्रति अपना कड़ा विरोध प्रकट किया और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *