• Tue. Feb 17th, 2026

सेवा और समर्पण परिवार द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 20, 2025

पीएमसीएच अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन — सेवा और समर्पण परिवार का सराहनीय प्रयास

धनबाद: सेवा और समर्पण परिवार द्वारा संचालित “डालिया अभियान” के आज एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएमसीएच अस्पताल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 28 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद विधायक श्री राज सिन्हा तथा जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती शारदा सिंह उपस्थित रहीं। शारदा सिंह जी ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया।

रक्तदान करने वालों में रेखा शर्मा, चैताली तिवारी, कल्पना, चंदू ठाकुर, राणा बोस, बिद्युत मित्रा, रुक़ेश सिंह, सीमा, मनीषा सिंह, संजीव सिंह, प्रियंका सिंह, गुड़िया जी, प्रणय शंकर सहित कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल रहे।

सेवा और समर्पण परिवार के अध्यक्ष एवं सचिव ने उपस्थित लोगों से अपील की कि हर तीन माह में एक बार अवश्य रक्तदान करें। साथ ही विशेष आग्रह किया कि निजी अस्पतालों में नहीं, बल्कि पीएमसीएच जैसे सरकारी अस्पतालों में ही रक्तदान करें, ताकि रक्त वास्तव में जरूरतमंदों तक पहुँच सके।

इस अवसर पर यह भी घोषणा की गई कि सेवा और समर्पण परिवार द्वारा भविष्य में भी समय-समय पर एक समय का भोजन (डालिया/पोषण आहार) अस्पताल में मरीजों व जरुरतमंदों को निःशुल्क प्रदान किया जाता रहेगा।

सेवा और समर्पण परिवार का यह प्रयास समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *