
शहर के बडा अखाड़ा परिसर में श्री राधा रानी भक्त मण्डली एंव धर्म सभा के अध्यक्ष महंत विजयानन्द दास के संयुक्त तत्वावधान में वैष्णव परंपरा का निर्वहन कर श्रीमद भागवत महापूराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ सह गुरू दिक्षा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। श्री राधा रानी भक्त मण्डली एंव धर्म सभा के अध्यक्ष महंत विजयानन्द दास ने सहृदय स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह की शुरुआत कलश स्थापना, वेदी पूजन, वैदिक पूजन एवं मुल पाठ कथा प्रवचन के साथ हुई। बड़ी संख्या में इसमें महिला एवं पुरूष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने यज्ञ कार्यक्रम के संध्या आरती में सम्मिलित होकर सभी की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। जिससे आध्यात्मिक शक्ति प्रदान करता है और विश्व की कल्याण होती है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
