
संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वें जयंती के अवसर पर शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड समीप स्थित उनके प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य रूप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं भाजपा नेत्री सह ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका शेफाली गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवनी एवं आदर्शों को याद किया। इस दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को विश्वभर में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ कोई भेदभाव न हो और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हों। उनका यह दृष्टिकोण आज भी आधुनिक भारत की नींव है। भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनकी सोच आज भी लोगों को प्रेरित करती है। बाबा साहेब की सोच ने देश को एक नयी दिशा दी जिसमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रमुख भूमिका रही। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उनके समाज सुधार, न्याय और समानता के प्रति योगदान को दर्शाता है। उनका जीवन और कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
