• Thu. Feb 26th, 2026

चांडिल में हिंदू नव वर्ष पर विशाल बाइक और कार रैली का आयोजन, रामनवमी पर होगी महा आरती

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 30, 2025

 

 

 

सरायकेला: जिला के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में हिंदू नव वर्ष के अवसर पर श्री श्री 108 बजरंग दल अखाड़ा चांडिल कॉलेज मोड़ द्वारा एक विशाल बाइक और कार रैली का आयोजन किया गया।

 

यह रैली चांडिल कॉलेज मोड़ से शुरू होकर चांडिल बस स्टैंड, चांडिल चौक बाजार, चांडिल डैम रोड ,चांडिल तांतीबांध होते हुए वापस कॉलेज मोड़ हनुमान मंदिर परिसर पर समाप्त हुई।

 

इस अवसर पर अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि यह आयोजन हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत चैट शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आगामी 6 अप्रैल को रामनवमी के दिन मंदिर परिसर में विशाल महा आरती का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी राम भक्तों को आमंत्रित किया महिला पुरुष राम भक्त उस दिन मंदिर परिसर पहुंचे और महा आरती में भाग ले आरती के प्रश्चात राम भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा ।

 

यात्रा के दौरान अखाड़ा के अध्यक्ष आनंद खेतान, रूपेश दा, लाल मोहन दास, राजू दत्त, दुर्गा चौधरी आदि लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *