• Fri. Mar 6th, 2026

पंचायती राज विभाग के द्वारा सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 24, 2025

 

 

लखीसराय चानन – पंचायती राज विभाग बिहार पटना के पत्रांक 2680 दिनांक 19/2/025 के निर्देश के आलोक में स्थानीय सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लाइन विभाग के कर्मियों एवं हितधारकों के बीच विस्तारपूर्वक पंचायत विकास सूचकांक पर विशेष चर्चा एवं एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके आलोक में प्रखंड में दिनांक 24 फरवरी 2025 की दोपहर एक बजे ई किसान भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम बहुत किया गया जिसमें तमाम लोगों की उपस्थिति होना आवश्यक था। जिनमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चानन, कार्यपालक पदाधिकारी चानन,प्रखंड प्रमुख चानन, उप प्रमुख चानन, पंचायत के मुखिया, पंचायत के सरपंच,अंचल अधिकारी चानन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी चानन,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी चानन,कनीय अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग चानन, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी चानन,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी चानन, प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चानन, प्रखंड परियोजना प्रबंधक जीविका चानन की उपस्थिति भी होनी थी। वही प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाए गया था जिन्हें प्रशिक्षण के संदर्भ में सारी जवाबदेही सुनिश्चित की गई। लेकिन इस दौरान कितने लोगों की उपस्थिति हुई यह तस्वीरों से साफ जाना जा सकता है वही कुछ ऐसे भी लोग थे जो इस एकदिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम में लेट लतीफे पहुंचे इससे साफ जाहिर होता है कि पंचायत के विकास सूचकांक पर विशेष चर्चा को लेकर लोगों की सोच परिपूर्ण नहीं होती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *