
जमुई -जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत काकन पंचायत के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

जागरूकता शिविर का विषय नालसा की गरीबी उन्मूलन योजना थी।जागरूकता शिविर का आयोजन पैनल अधिवक्ता पंकज कुमार शर्मा तथा पारा विधिक सेवक अविनाश पांडे के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता ने बिहार सरकार तथा केंद्र द्वारा प्रायोजित विभिन्न प्रकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं का विवरण लोगों को बताया।जिसमें जीविका , स्व रोजगार योजना,उद्यमी विकास योजना प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा इत्यादि अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताएं।इसके अतिरिक्त नालसा द्वारा चलाई जा रही निशुल्क विधिक सेवा योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार पूर्वक बताया।सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 90 दिवसीय मध्यस्थता देश के लिए अभियान के विषय में भी लोगों को जागृत किया।उन्होंने बताया कि ऐसे बाद जो आपसी सुलह समझौते के द्वारा निपटाए जा सकते हैं
प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं न्यायिक पदाधिकारी के संबंध में के द्वारा आपसी सुलह समझौते से इस अभियान में खत्म किए जाएंगे।कार्यक्रम में काकन पंचायत के सरपंच अशोक कुमार यादव विद्यालय के प्रभारी प्राध्यापक
सत्येंद्र कुमार विद्यालय के छात्राएं एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
