
लखीसराय – पूरे भारत में मकर संक्रांति की धूम मची थी इसको लेकर कुछ दिन पहले से ही बाजारों में भीड़ भाड़ देखी गई थी। वही चूड़ा, तिलकुट, दही आदि की खरीददारी करने को लेकर लोग लगातार व्यस्त थे। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार लखीसराय जिले के चानन प्रखंड के संग्रामपुर पंचायत के जीविका भवन (मां दुर्गा मंदिर) के परिसर में मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें इस महोत्सव में भाग लेने को लेकर प्रखंड प्रमुख, सभी पंचायत समिति, सभी मुखिया, सभी सरपंच, सभी वार्ड सदस्य, सभी ग्राम कचहरी पंच, मानव दर्शन भजन मंडली गायक, सामाजिक कार्यकर्ता, आयुर्वेदिक चिकित्सक, योगा प्रशिक्षक, पूर्व सरपंच, प्रबुद्ध एवं सम्मानित सदस्य गण, बिहार दैनिक यात्री संघ के सचिव आदि को आमंत्रित किया गया था। वही इस कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लोग भी पहुंचे। यह महोत्सव कार्यक्रम 12:30 में शुरू हो गया और 3:30 पर समाप्त हुआ। वही लोगों ने आए हुए कलाकारों के प्रस्तुति को सुनकर गदगद हुए और तारीफे भी की। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के आए हुए छात्राओं के द्वारा लोगों का स्वागत गान गाकर किया गया इसके बाद मानव दर्शन भजन मंडली ने भी लोगों का स्वागत किया। इसके उपरांत पहुंचे हुए प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश यादव, उप प्रमुख शिवनंदन बिंद, पंचायत सचिव शंकर पंडित , पंचायत सचिव शंकर सिंह,पंचायत समिति निरंजन पासवान, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी, पंचायती राज पदाधिकारी मोनिका सिन्हा, स्वच्छता समन्वयक स्मिता कुमारी संग प्रखंड के कर्मचारी शौरव लक्की,अभिषेक कुमार,विवेक कुमार,रंजीत कुमार ,रोहित कुमार,राजकुमार ,अजय कुमार,

स्वच्छता पर्यवेक्षक जैकी कुमार,सचिन कुमार और को माला पहनाकर अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में गायन को लोगो ने सुन तारीफे की। कार्यक्रम समापन के उपरांत लोगो ने दही,चूड़ा,तिलकुट,गुड के भुरभुरे,सब्जी का सेवन कर लुफ्त उठाया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
