• Sun. Feb 15th, 2026

केंदुआ में स्वo सौखी प्रसाद यादव का 29वां श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 1, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)केंदुआडीह थाना स्थित चिल्ड्रेन पार्क मैदान में स्वर्गीय सौखी प्रसाद यादव का 29वां श्रधांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मण प्रसाद यादव ने कि जबकि संचालन सुरेन्द्र प्रसाद यादव ने की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अथिति एवं बिशिष्ट अतिथि के रूप में राम नरेश सिंह यादव धनबाद जिला यादव महासभा के अध्यक्ष आर एन सिंह यादव उपस्थित रहेl कार्यक्रम का शुभारम्भ दिवंगत को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शुभारंभ किया गयाl उपस्थित वक्ताओ ने सौखी बाबू के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए अनेक सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें धनबाद का गरीब -गुरवे, दलित -शोषित, पीड़ितों का सच्चा हितैसी कहाlऔर उनके सिद्धांत को अपनाने कि आवश्यकता बतायाl और सर्व सम्मति से स्व सौखी प्रसाद यादव स्मारक के चारों ओर बॉउंड्रीबाल का निर्माण कराने तथा स्मारक के समीप एक सार्वजनिक भवन बनाने का निर्णय लिया गयाlआज से केंद्रीय बजट सत्र चालू होने के कारण सांसद ढुलु महतो कार्यक्रम में नहीं आ सके परन्तु उन्होंने दूरभाष पर आयोजकों से बात कर स्मारक समिति को हर सम्भव मदद करने की बात कही l मौके पर आर एन सिंह यादव, तारकेश्वर प्रसाद यादव, राजेश्वर सिंह यादव, मुमताज़ कुरैसी, बिक्रमा प्रसाद यादव, रामाशीस यादव, लालमुनी यादव, बीरेंद्र यादव,जीतू पासवान,भोलू यादव,योगेंद्र यादव,मोहन राम, महेंद्र यादव सहित अन्य बकताओं ने सम्बोधन किया तथा शौखी प्रसाद यादव कि श्रधांजलि सभा को सफल बनाया l वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में स्मारक समिति के अध्यक्ष कामेश्वर यादव, सचिव भुटका यादव एवं अन्य सदस्य तथा पदाधिकरीयों का सराहनीय योगदान रहाl


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *