• Wed. Apr 1st, 2026

बीच बलिहारी में कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 31, 2025

 

पुटकी। बीच बलिहारी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में वर्ष 2025 को लेकर रंजीत आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा अपने समर्थकों के साथ उपस्थित हुए।जिन्हें रंजीत आर्या द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।एवम कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद आज हमें लोगों के बीच मिलने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि हमने जितने के बाद इस बीच बलिहारी में पीने का पानी लगाने का जो वादा की था वह पूरा किया यह धनबाद विधान सभा क्षेत्र के माता बहनों भाइयों का आशीर्वाद है।शेष बचे हुए स्थानों पर भी लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने का प्रयास कर रहा हू जो जल्द ही पूरी होने वाली है।इसी दौरान विधायक राज सिन्हा ने बीच बलिहारी में तीन पॉइंट शेड पीने के पानी नल का उद्घाटन भी किया।मौके विनय कुमार,मनोज सिंह,जितेंद्र,विक्रम रवानी,सोनू रवानी,अजय सिंह इत्यादि उपस्थित थे।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *