
धनबाद: माइंड मंत्रा अबैकस द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में SDD 6th Class Kidz Club, धनबाद के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में रानीगंज, आसनसोल, कुमारडुबि, दुर्गापुर और धनबाद के पांच केंद्रों से 250 से अधिक बच्चों ने भाग लिया था।

SDD 6th Class Kidz Club के 46 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें से 40 बच्चों ने जीत हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विजेताओं की सूची:
प्रथम स्थान: हर्षित, हर्षिता, सैय्यम, रेयांश, गर्व, अयान, त्रिस्मय, आद्रिजा, प्रिंस
द्वितीय स्थान: काव्या, अमायरा, अभिनव, वैष्णवी कुमारी, परी
तृतीय स्थान: आर्ध्या, श्रेयांशी, अद्या
चतुर्थ स्थान: वैष्णवी, सान्विका, ईशिका
पंचम स्थान: दिवांश, आरुषि
इस बेहतरीन सफलता का श्रेय बच्चों के साथ-साथ उनकी शिक्षिकाओं राखी, सुक्रिति, दीपिका, सुनीता और ज्योति के अथक परिश्रम को जाता है। 15 दिनों की कड़ी ट्रेनिंग ने बच्चों को इस मुकाम तक पहुंचाया।
SDD 6th Class Kidz Club, धनबाद के Steel Gate, DS Galaxy, Saraidhela में स्थित है। यह केंद्र बच्चों के लिए डांस, अबैकस, जुम्बा, चेस, कराटे, सिंगिंग के साथ-साथ Avn Play School की सुविधा भी प्रदान करता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
