• Sat. Mar 21st, 2026

सरायकेला : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक एवं स्वामी विवेकानंद केंद्र द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन ।

admin's avatar

Byadmin

Aug 24, 2025

 

सरायकेला : झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक एवं स्वामी विवेकानंद केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में क्विज़, भाषण एवं चित्रकला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक श्री रोहित कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर श्री गुलशन कुमार, सोमन कुमार, गुड़िया कुमारी, साधन चंद्र माली एवं श्री कृतिकिबास महतो सहित कई लोगो ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दिया ।

शाखा प्रबंधक श्री रोहित कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों एवं अतिथियों को बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रस्तुत संगीता पात्रा की चित्रकला तथा वैभव कुमार महतो के भाषण को विशेष रूप से सराहा गया।

यह आयोजन प्रतिभागियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *