• Fri. Feb 27th, 2026

एसबीआई ने चिरकुंडा के पंचमोहली में लगाया वित्तीय समावेशन शिविर

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2025

चिरकुंडा, निरसा: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कुमारधुबी शाखा ने गुरुवार को पंचमोहली पंचायत भवन में ‘वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान’ के तहत एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी देना और बैंकिंग सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना था।

शिविर में शाखा प्रबंधक विशाल कुमार, चंदन कुमार, और क्षेत्रीय प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि इस दौरान बंद हो चुके 12 खातों को फिर से चालू किया गया और 6 नए खाते भी खोले गए। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, एसएजी ग्रुप लोन और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी लोकप्रिय सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर मुखिया पारुल पांडे, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक नितेश कुमार, विप्लव गोरायी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी पाकर खुशी व्यक्त की।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *