• Thu. Feb 26th, 2026

डीवीसी अस्पताल में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Aug 19, 2025

बोकारो थर्मल डीवीसी अस्पताल में महिला बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन डीवीसी अस्पताल व डीवीसी सीएसआर के संयुक्त तत्वधान में किया गया।

जिसकी शुरुआत वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, डीजीएम कालीचरण शर्मा, वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी व डीजीएम हेल्थ संजय कुमार एवं संगीता रानी ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काट कर किया। इस तरह के कार्यक्रम डीवीसी सीएसआर अपनी निगमित दायित्व के तहत हमेशा से करता रहा हैं। वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव ने कहा कि मधुकर ने कहा कि डीवीसी सीएसआर के तहत निशुल्क बंध्याकरण शिविर चल रहा है यह सरकार की योजना है इस बंध्याकरण में अधिक से अधिक महिला आकर के बंध्याकरण निशुल्क करवा सकती हैं

इसमें निशुल्क दवा भोजन एवं सारी सुविधाएं डीवीसी के तरफ से की जाती है हम लोगों का टारगेट है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठाएं। इसमें आसपास के लोगों से कहना है कि अधिक से अधिक आकर के अपना बंध्याकरण करवा सकते हैं। वही डॉ.संगीता रानी ने कहा कि महिलाएं यहां बंध्याकरण के लिए आती हैं तो उनका सारा खर्च डीवीसी सीएसआर उठती है और जो भी महिलाएं आती है उनको एडमिट से लेकर के डिस्चार्ज तक का सारा खर्च डीवीसी उठती है

यह शिविर आज से लेकर अक्टूबर तक चलेगा। इस बंध्याकरण ऑपरेशन के समय पेशेंट का पूरा ख्याल रखा जाता है उनका हीमोग्लोबिन प्रेशर हर तरह का ख्याल रख करके ही ऑपरेशन किया जाता है जिस की पेशेंट को भविष्य में कोई परेशानी ना हो। वहीं मौके पर वरीय प्रबंधक सीएसआर के मनीष कुमार चौधरी, डॉ. संजय कुमार, डॉ.संगीता रानी, डॉ.दीपांकर भट्टाचार्य, सिस्टर प्रेमलता कुमारी, दीपक कुमार, कृष्णा कुमार, स्टोर कीपर सुप्रिया चटर्जी, सिस्टर रोजमेरी सहित कई स्टाफ मौजूद रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *