• Fri. Mar 6th, 2026

केंदुआडीह थाना क्ष्रेत्र के दुकानों व होटलों में धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब की बिक्री

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2025

 

केंदुआ। केंदुआडीह थाना के समीप स्थित धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग से सटे फूड्स फ़ास्ट दुकानों एवं होटलों में अवैध अंग्रेजी व महुआ शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है।

 

सूत्रों के अनुसार बताया जाता है कि इन दुकानों व होटलों में अवैध शराब की बिक्री होने से यहां शाम ढलते ही असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना प्रारंभ हो जाता है एवं रात 11 बजे तक लोग होटल बाजी शराबखोरी करते रहते है।

 

सूत्र बताते है कि इन शराब अड्डों में कभी कभार ऐसे भी होते है कि लोग आपस मे लड़ाई झगड़े भी कर देते है।जिससे विधि व्यवस्था भंग होती है।उसके बावजूद भी ऐसे स्थानों में अवैध शराब की बिक्री पर उत्पाद विभाग या केंदुआडीह पुलिस लगाम नही लगा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *