• Sun. Feb 15th, 2026

बलियापुर और कोयलांचल में अवैध लॉटरी का बेखौफ कारोबार, गरीबों की कमाई पर डाका

admin's avatar

Byadmin

Jul 27, 2025

 

बलियापुर, बलियापुर और कोयलांचल क्षेत्र में प्रतिबंधित अवैध लॉटरी का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। नए एसएसपी के आने से कुछ समय के लिए यह कारोबार भले ही धीमा पड़ा था, लेकिन अब यह फिर से बेखौफ होकर पैर पसार रहा है।

इस अवैध धंधे का मुख्य सरगना जिस व्यक्ति क़ो बताया जा रहा है वह पुरे जिले नमें कुख्यात है. जिसने बलियापुर के मुकुंद, कोसमाटांड़, परसबनिया, ताडगाझ मोड, कर्माटांड़, गुलू डीह, केंदवाटाड मोड, प्रधान घंटा, बलियापुर यूको बैंक के पास, बलियापुर चौक, सिंदरी रोड, दूधिया मोड, बाघमारा, डागापड़ा सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है।

सुबह से ही इन इलाकों में खुलेआम लॉटरी बेचते हुए एजेंट देखे जा सकते हैं, जो युवाओं और दिहाड़ी मजदूरों को लाखों-करोड़ों के इनाम का लालच देकर उनकी गाढ़ी कमाई लूट रहे हैं। झारखंड में लॉटरी खेल पर प्रतिबंध होने के बावजूद, यह गोरखधंधा तेजी से फैल रहा है। स्थानीय लॉटरी के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों की लॉटरी भी बेची जा रही है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने कई बार छापेमारी की है, लेकिन मुख्य माफिया अभी भी गिरफ्त से बाहर है। वहीं, लॉटरी एजेंटों का कहना है कि “ऊपर नीचे सब सेट है, डरने की क्या जरूरत है।” यह साफ दर्शाता है कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं है।

इस अवैध कारोबार से गरीब और मजदूर वर्ग के लोग सबसे ज़्यादा प्रभावित हो रहे हैं। दिन भर की कमाई लॉटरी में गँवाने के बाद उनके घरों में अक्सर पारिवारिक कलह बढ़ रहा है। यह अवैध लॉटरी का नशा ब्राउन शुगर की तरह लोगों की नसों में घुल रहा है, जिससे बाहर निकलना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है।

पुलिस-प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल लगाम लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लाखों लोगों की जिंदगी और खुशहाली बचाई जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *