• Tue. Mar 10th, 2026

औरंगाबाद के कटर गिरोह ने एटीएम को काटकर 1.43 लाख की नगदी उड़ाई

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 27, 2024

 

 

 

 

बिहार: औरंगाबाद के दाउदनगर में कटर गिरोह ने एटीएम काटने की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना एनएच-139 के भखरुआं मोड़ के पास की है। कटर गिरोह ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम को काटकर 1.43 लाख की नगदी उड़ाई है। हालांकि मामले की जानकारी एचडीएफसी बैंक के गार्ड राजेश कुमार को भी तब मिली जब एटीएम के बगल में स्थित एक होटल के स्टाफ ने उसे इसकी सूचना दी। इसके बाद गार्ड ने बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही बैंक के कई कर्मी मौके पर आए। इसके बाद दाउदनगर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *