
बलियापुर: सीओ प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बलियापुर बाजार में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों दुकानदारों के छज्जा, खंभा हटाएं गए।

बलियापुर सीओ श्री सिंह ने कहा कि बलियापुर बाजार व हटिया में पचास से अधिक दुकानों पर कार्रवाई की गई है। फुटपाथ को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। सीओ की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप है। सीओ ने कहा कि यह अभियान लगातार चलता रहेगा। बलियापुर बाजार के बमबम गुप्ता समेत कई दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सीओ द्वारा चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है।

दूसरी ओर आठ दिसंबर को भी बलियापुर बाजार, हटिया में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया था। सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो के हस्तक्षेप से अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया था। जिससे दुकानदारों ने राहत की स्वांस ली थी। मौके पर अंचल निरीक्षक नेहा सिंह, राजस्व उप निरीक्षक, अंचल अमीन एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
