
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद, टंडवा (16 अगस्त 2025) — नबीनगर प्रखंड के टंडवा पंचायत में आज बच्चों के लिए अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस “बच्चा अस्पताल – K.K. Child Care Hospital” का शुभारंभ किया गया। हरिहरगंज रोड, टेंपू स्टैंड स्थित इस अस्पताल का उद्घाटन क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

अस्पताल में डॉ. शशिकांत कुमार (B.A.M.S, रांची) एवं डॉ. सी.के. वर्मा (शिशु रोग विशेषज्ञ, एक्स-रेजिडेंट, रानी हॉस्पिटल रांची) अपनी सेवाएं देंगे। यहाँ नवजात शिशुओं के लिए ऑक्सीजन, नेबुलाइज़र, मॉनिटर, फोटोथेरैपी जैसी विशेष सुविधाएँ 24×7 उपलब्ध होंगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार 1 दिन (नवजात) से लेकर 17 वर्ष तक के बच्चों की सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाएगा।
डॉ. सी.के. वर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर अभिभावकों के बच्चों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा— “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएं।”
अस्पताल में परामर्श शुल्क मात्र ₹100 निर्धारित की गई है।
स्थान: हरिहरगंज रोड, टेंपू स्टैंड, टंडवा
उद्घाटन अवसर पर समाजसेवी अरविन्द कुमार पासवान, एमरजैंसी केयर हॉस्पिटल के डायरेक्टर परमानंद कुमार, रिशु सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामकुमार पासवान, समाजसेवी संजय पासवान, कामख्या नारायण कुशवाहा, राजू मेहता, दिलीप मेहता, विनोद साव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
यह अस्पताल टंडवा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
