

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड के बाघमारा पंचायत में झारखंड सांस्कृतिक कला मंच आमटाड़ बाघमारा द्वारा आज करम गीत नृत्य अखाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई।
उन्होंने कार्यक्रम का विधिवत् उदघाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि करम परब झारखंड के महान प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं सृजनशक्ति का पर्व है और यह पर्व झारखंड, बंगाल, उड़ीसा और असम में विशेष रूप से मनाया जाता है। करम पर्व को भाई बहन के प्रेम का परिचायक भी माना जाता है।

करम परब में करमेती बहने जावा उठाती है और पूरे विधि विधान और नेग नियम का पालन करते हुए सात दिन या नौ दिन जावा जगाती है तथा करम गीत गाकर पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर देती है। आज के इस करम अखाड़ा में गांव टोलों के सभी करम दलों ने भाग लिया और करम गीत और नृत्य करके लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सभी दलों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मौके पर उप प्रमुख आशा देवी, पंसस नमिता देवी, मनीषा देवी, संतोष महतो, शिक्षक स्वपन कुमार महतो, धीरेन महतो, कृष्णा महतो, सुधीर महतो आदि उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com