• Tue. Feb 17th, 2026

आदित्यपुर असंगी में नंदन प्रोजेक्टस का शिलान्यास, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने किया उद्घाटन, बुकिंग शुरू

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 1, 2026

 आदित्यपुर के असंगी क्षेत्र में रविवार को नंदन प्रोजेक्टस एवं प्रियदर्शनी होम्स की 14.5 एकड़ भूमि पर विकसित किए जा रहे आवासीय प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फीता काटकर किया। डेवलपर एवं प्रमोटर कंपनी नंदन होम्स ने परियोजना की बुकिंग शुरू कर दी है।

इस प्रोजेक्ट के तहत न्यूनतम 1400 वर्ग फीट से लेकर अधिकतम 4000 वर्ग फीट तक के आधुनिक आवास बनाए जाएंगे। आधुनिक जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए करीब 80 कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही लगभग 60 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में हरियाली से भरपूर पार्क-गार्डन, डुप्लेक्स एवं फुली कंप्लीटेड कॉलोनी विकसित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नंदन होम्स इससे पूर्व तिरुलडीह क्षेत्र में सफलतापूर्वक परियोजनाएं विकसित कर चुकी है। पोटका-घाटशिला में नंदन गार्डन परियोजना पहले से संचालित है, जबकि रांची में नंदन गार्डन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

कंपनी की गुणवत्ता और विश्वसनीयता को देखते हुए यह नया प्रोजेक्ट आदित्यपुर के रियल एस्टेट सेक्टर में एक नया आयाम स्थापित करेगा। शिलान्यास कार्यक्रम में भानुप्रिया सिंह, स्वाती सिंह, संजय मोहंती और सतीश सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

मौके पर प्रियदर्शनी होम्स के डायरेक्टर संजय कुमार मोहंती, वरिष्ठ अधिवक्ता के.पी. दुबे, निर्मला आचार्य, पीतोवास प्रधान, अश्विनी प्रधान, त्रिलोचन प्रधान, त्रिथो प्रधान, रंजीत प्रधान, परमेश्वर प्रधान और कृष्णा प्रधान समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *