
हज़ारीबाग़/विष्णुगढ़ – दिवंगत पत्रकार प्रकाश पाण्डेय के श्राद्धकर्म के तेरहवें दिन गुरुवार को हजारीबाग जिले के पत्रकारों का समूह हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल उनके पैतृक निवास स्थान विष्णुगढ़ प्रखंड स्थित बनासो पहुंचकर गहरा शोक जताया और मृतक के शोकाकुल परिवारजनों का हिम्मत बढ़ाया ।

हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने स्व. प्रकाश पाण्डेय की पत्नी हेमलता पाण्डेय को चेक के माध्यम से सहयोग राशि भी सौंपी। इसके साथ ही हर तरह के सहयोग के लिए खड़ा रहने का भरोसा दिलाया। इसके उपरांत सभी ने एक साथ दो मिनट का मौन रहकर मृत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। वहीं मृतक पत्रकार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हजारीबाग क्लब के सदस्य सदैव उनके साथ खड़ा रहने का आश्वासन भी दिया।

मौके पर हजारीबाग प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह, हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के सचिव विस्मय अलंकार, कोषाध्यक्ष राजकुमार गिरी सानू, इसके साथ ही जे.जे.ए के जिला अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी, हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक सिंह, हज़ारीबाग़ प्रेस क्लब के संयुक्त सचिव सागर कुमार, प्रदीप सिन्हा, सुमन सिन्हा ने पत्रकार स्व. प्रकाश पाण्डेय के निवास स्थान विष्णुगढ़ स्तिथ बनासो पहुंचे ।
वहीं इस मौके पर विष्णुगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेन्द्र दूबे , इश्तियाक अहमद , रंजीत पाठक , शिवकुमार पाण्डेय , सुबोध मिश्रा , सुनील बर्मन , रवि पाण्डेय , राजेश कुमार दूबे सहित अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे । मौके पर उनके निवास स्थान में पत्रकारों के द्वारा मौन धारण कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, वहीं परिवार जनों को ढाढ़स दिया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
