• Sun. Feb 15th, 2026

आदित्यपुर: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ड्रग पेडलर को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 3, 2025

आदित्यपुर थाना पुलिस ने ड्रग पेडलर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

गुरुवार को पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के मामले में मुस्लिम बस्ती निवासी तैयब अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती एच रोड निवासी तैयब अंसारी द्वारा अपने घर से बड़े पैमाने में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री का व्यापार कर रहा था। तत्पश्चात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक विशेष दल गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की। जहां 8 ग्राम ब्राउन शुगर तैयब अंसारी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। इस संदर्भ में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने जानकारी दी कि आदित्यपुर क्षेत्र में 95 परसेंट से भी अधिक ब्राउन शुगर के कारोबार को पुलिस ने खत्म कर दिया है, वहीं बचे हुए कुछ व्यक्ति चोरी छिपे ब्राउन शुगर के व्यापार कर रहे हैं। पुलिस की लगातार छापेमारी की जा रही है। अगर कोई भी व्यक्ति इस व्यापार को संरक्षण देता है या उसमें सम्मिलित होकर व्यापार को बढ़ावा देता है तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *