• Fri. Apr 10th, 2026

आदित्यपुर में स्वर्गीय आर.एस. सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वृद्ध शांतिनिकेतन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय आर.एस. सिंह की प्रथम पुण्यतिथि शुक्रवार को आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर 32 कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे, महासचिव निहार रंजन होर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सिंह ने वर्ष 2000 में वृद्ध शांतिनिकेतन की स्थापना कर बुजुर्गों के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया, जो आज भी सामाजिक सरोकारों का केंद्र बना हुआ है। उन्होंने आदित्यपुर के विकास से जुड़े कई आंदोलनों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। पुण्यतिथि के अवसर पर कैतुका परिवार की ओर से जरूरतमंद वृद्धों के बीच छातों का वितरण किया गया तथा संस्था को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। अंत में अधिवक्ता ओम प्रकाश ने सभी दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ताओं को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर वृद्ध शांतिनिकेतन के अध्यक्ष चंद्रमा पांडे, महासचिव निहार रंजन होर, दुखहरण पंडित, ए.बी. रस्तोगी, के.पी. सिंह, रूपम चौधरी, सुनील झा, पूर्व सदस्य देवांग चंद मुखी, मदन सिंह, महेंद्र प्रसाद, राकेश कुमार मिश्रा, आतंक मुखी, वकील सिंह, राजू केराई, अशोक कुमार, अरविंद सिंह, दिवाकर झा, एल. बी. ठाकुर तथा आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व सदस्य पांडी मुखी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *