• Fri. Apr 10th, 2026

Adityapur : सालडीह में भाजपा नेता फायरिंग मामले का खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 10, 2026
crescent ad

Adityapur :  आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित भाजपा नेता सपन दास के घर पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार सिंह उर्फ जानू, राजू उर्फ टकला और चंदन गोराई के रूप में हुई है। तीनों से गहन पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार तीनों अपराधियों का अपराधी इतिहास रहा है और यह 3 अप्रैल को बस्ती में हुए पथराव एवं हथियार लहराने की घटना में भी वंछित थे। पूछताछ के बाद सभी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अपराधियों का उद्देश्य क्षेत्र में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलना था। इस घटना के जरिए इलाके में भय का माहौल बनाने की साजिश रची गई थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है पुलिस मामले की आगे भी जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *