• Wed. Apr 1st, 2026

जालान फैक्ट्री कालोनी में नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने मचाया लूट का ताडंव

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 30, 2024

 

केन्दुआ:-गोन्दुडीह ओपी क्षेत्र के जालान फेक्ट्री के सामने कालोनी में 15/20 नकाबपोश  अपराधीयों ने लूटपाट करने का प्रयास किया। कंपनी के सुरक्षा गार्डों के तत्परता से अपराधी द्वारा गोली बारी करते हुए दो गार्डों को बंधक बना लिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार के देर रात लगभग 8,30 बजे 15 से 20 हथियार बंद नकाबपोश अपराधीयों ने जालान फेक्ट्री के कोलोनी स्थित सी 5 गोदाम का गेट का ताला तोड़कर ताम्बा पितल की खोज करने लगे। इसका विरोध जब कोलोनी में तैनात कंपनी के सुरक्षा प्रहरी परमानंद भारती और अमीत सिंह ने किया तो अपराधीयों ने दोनों सुरक्षा प्रहरी को बंधक बनाकर पैसा और मोबाइल छीन लिया। इसकी जानकारी जब सुरक्षा इंचार्ज राम पद प्रमाणीक हो हुआ तो वे अपने दो सुरक्षा प्रहरी के साथ घटना स्थल पर पहुँचे। अपने को घिरा और असफल होने पर फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गये।घटना की सुचना सुरक्षा इंचार्ज जालान फेक्ट्री के प्रबंधन को दिया।प्रबंधन के सूचना पर गोन्दुडीह पुलिस और भूली पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर छानबीन किया। मौके से भूली पुलिस ने तीन गोली का खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। भुक्तभोगी सुरक्षा प्रहरी ने घटना की लिखित शिकायत गोन्दुडीह पुलिस को दिया है।पुलिस मामले की जांच पडताल कर रहीं है।

crescent ad

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *