
सरायकेला खरसावां :जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी -मिलनचोक मुख्य सड़क किनारे गांव बासाहातु में जयपाल सिंह मुंडा समिति बासाहातु के तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा का मूर्ती अनावरण झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पिटर ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर राम गोपाल मुंडा, प्रिंसिपल डॉ 0प्रल्हाद महतो, आंदोलन कारी अशोक उरांव, कविन्द्र नाथ सिंह मुण्डा, शिक्षक रवि सिंह सरदार,राजेन सिंह मुण्डा, सीता राम सिंह मुण्डा, विनोद सिंह मुण्डा, श्यामल चांद सिंह मुण्डा, विनोद मुंडा, ललित मुंडा , अमित मुंडा , कार्तिक सिंह मुण्डा, ग्राम प्रधान काशीनाथ सिंह मुण्डा,मनोहर सिंह मुण्डा आदि ने जयपाल सिंह मुंडा के मूर्ती पर माल्यार्पण किया।

मुख्य अतिथि पुर्व मंत्री गोपाल सिंह पातर उर्फ राजा पिटर ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा अलग राज्य झारखंड के लिए सबसे पहले आवाज उठाया था। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अलग हुआ लेकिन झारखंड में नेता मालामाल हो गया और कार्यकर्ताओं के पास फुटी कड़ी भी नहीं मिला। उन्होंने कहा कि झारखंड के लिए जो भी आंदोलन किया था उसका पत्नी,बेटा,बेटी मजदूरी करने रांची, जमशेदपुर, गम्हरिया, एवं अन्य राज्यों में अभी भी जा रहा है।

झारखंड के कोई भी विधायक एवं सांसद या मंत्री झारखंड के आदिवासी, मुलवासी के लिए नहीं सोचते है।
उन्होंने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा के मार्ग दर्शन पर सब कोई चलये तभी जाकर क्षेत्र का विकास होगा।
इस अवसर पर छात्र -छात्राओं को सामान्य ज्ञान का किताब वितरण किया।
There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
