
मेसकौर (नवादा):- नवादा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर लगातार दूसरी बार अनिल मेहता निर्विरोध चुने गए हैं।

मंगलवार को नवादा भाजपा कार्यालय स्थित अटल सभागार में आयोजित संगठन पर्व समारोह में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम ने भाजपा प्रदेश मंत्री सह् क्षेत्रीय प्रभारी रत्नेश कुशवाहा,सह् क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह,जिला प्रभारी राजेश चंद्रवंशी ने इसकी संयुक्त घोषणा की।

मंच पर उपस्थित पूर्व जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, वारसलीगंज विधायका अरूणा देवी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द गौरव सहित सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अनिल मेहता की नाम का उद्घाघोषणा होते ही ताली बजाकर अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं वस्त्र से स्वागत किया। एवं नये दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दिए।इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री जनक राम ने कहा की जिला अध्यक्ष की पद की दूसरी बार दायित्व के साथ नवादा जिले के पांचो विधानसभा की सीट एनडीए की झोली में हो इसके लिए भी होमवर्क दिया गया। और संगठन को पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में एनडीए की नवादा जिला मे पांचो सीट पर विजय होगी।
अंत में सभा को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने दूसरी बार दायित्व मिलने के उपरांत प्रदेश नेतृत्व को आभार प्रकट किया साथ ही साथ नवादा सांसद विवेक ठाकुर एवं वारसलीगंज विधायिका अरूणा देवी एवं जिला कमेटी को भी आभार प्रकट किया। एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बूथ कमेटी एवं पन्नाप्रमुख बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो के तरज पर हम सभी कार्यकर्ताओं को काम करना है। इस कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री विजय पांडे कर रहे थे। जबकि मौके पर उपस्थित नरेश वर्मा शैलेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार चुन्नु, अनिता मेहता,नितु गुप्ता, सतीश सिंन्हा, नंदकिशोर चौरसिया,तेजस सिन्हा, नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
